घर वालों ने की आरोपी के लिए फांसी की मांग...3 साल की बच्ची से की थी दरिदंगी की हदें पार

Edited By Kamini, Updated: 17 Feb, 2026 10:27 AM

demand for death penalty for rape accused

जम्मू में 2 दिन पहले हुए कथित दुष्कर्म मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पीड़िता के परिजनों और गांव के लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर बिश्नाह थाने का घेराव किया।

बिश्नाह (तनवीर सिंह): जम्मू में 2 दिन पहले हुए कथित दुष्कर्म मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पीड़िता के परिजनों और गांव के लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर बिश्नाह थाने का घेराव किया।

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में एक परिवार द्वारा फांसी की मांग की गई है। जिला जम्मू की तहसील बिश्नाह कस्बे में 2 दिन पहले हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर बिश्नाह थाने का घर वालों के साथ-साथ गांव के वासियों ने घेराव किया। वही लोगों ने कहा इस व्यक्ति को फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर समाज सेवक सहित कई लोग मजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। 

आपको बता दें कि 3 साल की मासूम बच्ची के साथ अर्जुन लखोत्रा (22) ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान भी आरोपी को भीड़ ने काबू कर लिया था और तारा चौक पर प्रदर्शन कर फांस की मांग की थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!