Highway पर गुंडागर्दी का नंगा नाच! चलती कार के तोड़े शीशे, फैली सनसनी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 19 Feb, 2026 08:52 PM

hooliganism on the highway moving car windows smashed

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।

कठुआ (लोकेश): जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्थानीय कठुआ पंजीकरण नंबर की एक कार में सवार युवकों ने जम्मू से लखनपुर की ओर जा रही एक अन्य कार का पीछा करते हुए खरोट मोड़ के निकट उसे रोककर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पल्ली मोड़ से शुरू हुआ पीछा खरोट मोड़ तक जारी रहा, जहां हमलावरों ने कार को जबरन रुकवाया और रॉड जैसे हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में कार के पीछे के शीशे तोड़ दिए गए। पीड़ित पक्ष जब हमले का कारण पूछने लगा तो हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही हटली मोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों की शिकायत के आधार पर आरोपितों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमलावर उनकी कार से कीमती सामान, मोबाइल फोन तथा कुछ नकदी भी लूटकर ले गए।

PunjabKesari

पीड़ितों ने बताया कि वे जम्मू से एक पारिवारिक शगुन समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि उन पर किस कारण हमला किया गया, यह उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

उल्लेखनीय है कि कठुआ में हाल के दिनों में इस प्रकार की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। इससे पूर्व बुद्धि गांव तथा उसके बाद नगरी क्षेत्र में भी दो हमले हो चुके हैं, जिनके आरोपित अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि, यह ताजा मामला पहले की घटनाओं से भिन्न है, क्योंकि इसमें किसी दुकान या घर को नहीं, बल्कि हाईवे पर चलती कार सवारों को निशाना बनाया गया है।

लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और आमजन में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!