Jammu: हादसे के 9 महीने बाद भी नहीं मिला बेटी का शव, परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

Edited By Neetu Bala, Updated: 08 May, 2026 02:32 PM

jammu even after 9 months

हादसे के 9 महीने बाद भी उसका शव बरामद नहीं होने से परिवार मानसिक पीड़ा और अनिश्चितता का सामना कर रहा है।

जम्मू (विक्की): अगस्त 2025 में किश्तवाड़ जिले में मचैल माता यात्रा मार्ग पर आए विनाशकारी क्लाऊडबर्स्ट में लापता हुई 22 वर्षीय वंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हादसे के 9 महीने बाद भी उसका शव बरामद नहीं होने से परिवार मानसिक पीड़ा और अनिश्चितता का सामना कर रहा है।

वंशिका के माता-पिता, राजेश और बिंदिया मेहरा ने प्रशासन से डैथ सर्टिफिकेट जारी करने की अपील की है, ताकि वे जरूरी कानूनी और सरकारी औपचारिकताएं पूरी कर सकें। उन्होंने बताया कि वंशिका और उसकी मित्र दिशा दोनों मचैल यात्रा के दौरान आई भीषण आपदा में लापता हो गई थीं। खोज अभियान और डी.एन.ए. परीक्षण के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

राजेश मेहरा ने कहा कि बिना डैथ सर्टिफिकेट के कई कानूनी और बैंकिंग कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों से मानवीय आधार पर जल्द आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

गौरतलब है कि अगस्त 2025 में किश्तवाड़ में मचैल माता यात्रा मार्ग पर फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के कारण कई श्रद्धालु मलबे में दब गए थे। कई लोगों की मौत हुई थी और कई लापता हो गए थे। बचाव दलों ने मलबे में खोज अभियान चलाया, लेकिन कुछ लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!