Jammu: Train में सफर से पहले पढ़ें खबर... रेलवे ने शुरू किया विशेष अभियान, कइयों को लगा भारी जुर्माना

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Jun, 2026 08:34 PM

jammu read this before traveling by train

यात्रियों से अनुरोध हैं, कि रेलवे द्वारा निर्धारित नियमों का अपनी यात्रा के दौरान पालन करें। जम्मू मंडल को स्वच्छ, सुरक्षित व अनुशासित रेल यात्रा बनाने में सहयोग दें।

जम्मू ( तनवीर ) :  यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने और राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू Uchit Singhal के नेतृत्व में आज दिनांक 19 जून 2026 को औचक टिकट चेकिंग अभियान ट्रेन संख्या 26404 में  चलाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर नकेल कसना था। जिसमें जांच के दौरान 51 यात्री बिना टिकट अथवा बिना आरक्षण के यात्रा करते पाए गए, जिनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए, 40,650/- रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू Uchit Singhal ने कहा,"कि जम्मू मंडल का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि यात्रियों को अनुशासित और वैध यात्रा के लिए प्रेरित करना है। गर्मियों और यात्रा सीजन में बिना टिकट यात्रा से न केवल रेलवे को राजस्व हानि होती है, बल्कि वास्तविक यात्रियों को सीट भी नहीं मिल पाती। सभी यात्रियों से अपील की वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। यात्रियों की सुविधा और राजस्व सुरक्षा के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।"

जम्मू मंडल अपने सभी सम्मानित यात्रियों से अपील करता है कि अपनी यात्रा से पूर्व काउंटर, आईआरसीटीसी वेबसाइट या  यूटीएस ऐप या रेलवन ऐप के माध्यम से वैद्य टिकट लेकर यात्रा करें। यदि यात्रा के दौरान किसी कारणवश गंतव्य स्टेशन आगे यात्रा करनी है,  तो TTE से पूर्व अनुमति लेकर यात्रा विस्तार कराएं ताकि आवश्यक जुर्माने से बचा जा सके।

यात्रियों से अनुरोध हैं, कि रेलवे द्वारा निर्धारित नियमों का अपनी यात्रा के दौरान पालन करें। जम्मू मंडल को स्वच्छ, सुरक्षित व अनुशासित रेल यात्रा बनाने में सहयोग दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!