J&K : PM-किसान योजना में मिला हजारों किसानों को लाभ, खातों में आए पैसे

Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Aug, 2025 03:04 PM

j k thousands of farmers benefitted under pm kisan scheme

यह कार्यक्रम कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।

साम्बा :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 20वीं किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण शनिवार को यहां साम्बा डी.सी. कार्यालय परिसर, नंदिनी हिल्स स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सेवापुरी स्थित बनौली से किस्त जारी करने की घोषणा की। साम्बा में यह कार्यक्रम कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि लाभार्थियों में साम्बा जिले के 21,429 किसान शामिल थे, जिन्हें प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी.बी.टी.) के माध्यम से सीधे उनके खातों में 4.285 करोड़ रुपए की कुल राशि प्राप्त हुई। इस कार्यक्रम में 130 से ज़्यादा किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डी.डी.सी. अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, विजयपुर विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, रामगढ़ विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल, जिला विकास आयुक्त राजेश शर्मा, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, मुख्य कृषि अधिकारी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!