Edited By Kamini, Updated: 10 Mar, 2026 04:36 PM

जम्मू-कश्मीर में एक 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
पुंछ (धनुज) : जम्मू-कश्मीर में एक 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पुंछ जिले के मेंढर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पानी की टंकी में गिरने से 4 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार यह घटना के मनकोट इलाके में हुई। मृतक बच्चे की पहचान जीशान अजहर पुत्र अजहर आदिल निवासी मंकोट के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बच्चा खेलते समय गलती से पानी की टंकी में गिर गया। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई और घटना के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल मेंढर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हबीब पठान, एसएचओ मेंढर, अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here