J&K में पत्रकार पर अंधाधुंध Firing, धायं धायं से गूंज उठा पूरा इलाका

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Jun, 2025 11:55 AM

indiscriminate firing on journalist in j k

बंदूकधारियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

जम्मू/श्रीनगर : रविवार देर सायं मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पत्रकार के वाहन पर गोलीबारी की लेकिन सौभग्यवश वह बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने जिला बडगाम के ज्वालापोरा गांव में स्थानीय पत्रकार मंजूर अहमद भट के वाहन पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया, ‘पत्रकार के बुलेटप्रूफ वाहन पर दो गोलियां लगीं लेकिन वह बाल-बाल बच गए। बंदूकधारियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।’ 

ये भी पढ़ेंः  Jammu रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप, मची अफरा-तफरी

उल्लेखनीय है कि पत्रकारों को पहले भी आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाया गया है। सबसे हालिया मामला एक स्थानीय दैनिक के संपादक शुजात बुखारी का था जिनकी 14 जून 2018 को श्रीनगर शहर के रेजीडेंसी रोड इलाके में आतंकवादियों ने उनके दो सुरक्षा गार्डों सहित हत्या कर दी थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!