कश्मीर में Internet सेवाओं को लेकर नया फैसला, पढ़ें

Edited By VANSH Sharma, Updated: 06 Mar, 2026 07:58 PM

new decision regarding internet services in kashmir

स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई समस्या उत्पन्न न हो।

श्रीनगर (मीर आफ़ताब): कश्मीर घाटी में उच्च-गति इंटरनेट सेवा और प्रीपेड मोबाइल कॉलिंग सेवाएं फिर से सुचारू रूप से चालू कर दी गई हैं। घाटी के निवासियों को इन सेवाओं के बंद होने से जो परेशानियां हो रही थीं, अब उनमें राहत मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय घाटी में सामान्य जन जीवन और व्यावसायिक गतिविधियों को ध्यान में रखकर लिया गया है। विशेष रूप से छात्र, व्यापारिक समुदाय और रोज़मर्रा के कार्यों से जुड़े लोग, जो इन सेवाओं पर अधिक निर्भर हैं, उन्हें इससे राहत मिलेगी।

पिछले कुछ समय से रोक लगने के कारण लोगों को संवाद करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। अब हाई-स्पीड इंटरनेट तथा प्रीपेड कॉलिंग सेवाओं के बहाल होने से धीरे-धीरे दैनिक डिजिटल गतिविधियां अपनी पुरानी गति से लौटेंगी। प्रशासन ने कहा है कि सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई समस्या उत्पन्न न हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!