J&K में आज कैसा है मौसम का मिजाज... 28 फरवरी को क्या होगा खास ? पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Feb, 2026 11:12 AM

what s the weather like in j k today

जम्मू संभाग में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा, जिससे लोगों को खुली धूप और सूर्य के दर्शन हुए।

जम्मू ( रोशनी )  :  जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज अलग-अलग नजर आ रहा है। जम्मू संभाग में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा, जिससे लोगों को खुली धूप और सूर्य के दर्शन हुए। वहीं कश्मीर घाटी में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है और मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 28 फरवरी को कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना जताई गई है, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में। मौसम विभाग के अनुसार 
जम्मू में अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम साफ और सुहावना बना रहेगा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस या उसके करीब रह सकता है।

मौसम विभाग ने ऊंचे पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। यदि बर्फबारी होती है, तो ऊंचे ढलानों वाले इलाकों में न जाने की अपील की गई है, क्योंकि वहां फिसलन और हिमस्खलन (Avalanche) का खतरा बना रह सकता है। यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!