J&K में सुहावने मौसम के बीच Snowfall की संभावना! मौसम विभाग की किसानों को अहम सलाह

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Feb, 2026 02:35 PM

snowfall expected in j k amid pleasant weather

श्रीनगर और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

जम्मू ( रोशनी )  :  जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल इस समय लोगों को खुश रखने वाला है। जम्मू में वीरवार को मौसम पूरी तरह साफ-सुथरा रहा। सुबह के समय ग्रामीण और मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन जल्द ही तेज धूप निकल आई और लोगों को सूर्य के दर्शन हुए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक जम्मू में मौसम सामान्य से लेकर साफ रहने की उम्मीद है। आज जम्मू का अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यह सामान्य से थोड़ा ऊपर है, लेकिन सुबह-शाम ठंडक बनी रही।

वहीं, कश्मीर घाटी में मौसम का मिजाज थोड़ा अलग है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में 27 और 28 फरवरी के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

 मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी कृषि गतिविधियां जारी रखें, क्योंकि अगले दो-तीन दिनों में कोई बड़ा मौसमी बदलाव नहीं दिख रहा है। हालांकि, 27-28 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी से सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। कुल मिलाकर, जम्मू में धूप का मजा लेने का अच्छा मौका है, जबकि कश्मीर में हल्के बादलों के साथ ठंडक बनी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!