J&K Weather Alert: जम्मू में खिली सुहानी धूप, तो घाटी के ऊंचे पहाड़ों पर 'सफेद आफत' की आहट!, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Feb, 2026 11:21 AM

j k weather alert

जम्मू शहर में आज सुबह मौसम सामान्य बना रहा। आसमान साफ रहा और ठंडी हवाओं ने सुबह के समय में ठंडक बरकरार रखी।

जम्मू ( रोशनी )  :  जम्मू शहर में आज सुबह मौसम सामान्य बना रहा। आसमान साफ रहा और ठंडी हवाओं ने सुबह के समय में ठंडक बरकरार रखी। लोग खुले में घूमते और मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू में दिन भर मौसम शुष्क और सुखद रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू में आज अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। 

वहीं, कश्मीर घाटी में मौसम थोड़ा अलग रहेगा। श्रीनगर जैसे मैदानी इलाकों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों जैसे गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और कुछ अन्य जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह गतिविधि हो सकती है।

मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर यात्रियों और स्थानीय निवासियों को, क्योंकि बर्फबारी से सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम 3-5 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। किसानों के लिए अच्छी खबर है कि जम्मू में सामान्य मौसम के कारण कृषि गतिविधियां बिना किसी रुकावट के जारी रखी जा सकती हैं। विभाग ने मार्च महीने की शुरुआत में कश्मीर के ऊंचे इलाकों में फिर से हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों में जम्मू में धूप और हल्की गर्मी बनी रहेगी, जबकि कश्मीर में मौसम में बदलाव जारी रह सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!