Indian Army Eid Celebration: भारतीय सेना ने स्थानीय लोगों के साथ मनाई ईद
Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Apr, 2024 02:02 PM

भारतीय सेना ने गुरुवार को स्थानीय लोगों के साथ ईद-उल-फितर मनाई
बांदीपोरा ( मीर आफताब) : भारतीय सेना ने गुरुवार को स्थानीय लोगों के साथ ईद-उल-फितर मनाई और उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नियंत्रण रेखा (एलओसी) क्षेत्र के पास गुरेज घाटी के सीमावर्ती गांव राणा पोस्ट पर ईद की नमाज अदा की। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सुबह-सुबह सेना की राणा पोस्ट पर नमाज के लिए एकत्र हुए और देश और दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना की।
ये भी पढ़ेंः जंगल में युवक का फंदे से झूलता शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
कुरान की मधुर तिलावत और दिल को छू लेने वाले उपदेशों की गूंज ने आध्यात्मिकता और एकता का माहौल बना दिया। नमाज समाप्त होने पर सेना और लोगों ने गर्मजोशी से गले मिलकर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।
ये भी पढ़ेंः अहम खबर: अब इस तारीख को होंगे स्थगित हिन्दी और उर्दू के पेपर