पहलगाम हमला:  Lashkar-E-Taiba के स्थानीय कमांडर पर Action

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Apr, 2025 09:46 AM

pahalgam attack action on local commander of lashkar e taiba

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जमील 2016 से आतंकी मामलों में सक्रिय है।

बांदीपुरा ( मीर आफताब )  : पहलगाम हमले के बाद अधिकारियों ने आतंकियों पर फिर से एक्शन लिया है। नाज कॉलोनी बांदीपुरा में सक्रिय आतंकवादी जमील अहमद शीर गोजरी पुत्र अब्दुल अहद शीर गोजरी के दो मंजिला घर को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया है। पहलगाम हमले के बाद, कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त किया गया यह सातवां घर है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जमील 2016 से आतंकी मामलों में सक्रिय है।

यह घटनाक्रम पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले के सिलसिले में सामने आया है, जिसमें 22 अप्रैल को घाटी में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। सूत्रों ने बताया कि वह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का स्थानीय कमांडर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!