Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Apr, 2025 03:22 PM

तेज गर्मी के कारण प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है।
जम्मू ( रोहित मिश्रा ) : जम्मू में तेज गर्मी के कारण प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नए आदेश के अनुसार, जम्मू के सभी स्कूल सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे। यह समय 1 मई से 30 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए लागू होगा। यह आदेश 10वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए लागू रहेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here