पुंछ-जम्मू हाइवे पर दर्दनाक हादसा, भूस्खलन की चपेट में आए पति-पत्नी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 05 Sep, 2025 05:45 PM

husband and wife trapped in landslide

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया...

पुंछ (धनूज शर्मा): पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जब सुरनकोट से पुंछ की ओर लौट रही एक स्कूटी पर अचानक पहाड़ से पत्थर गिर गया। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना कलाई क्षेत्र की है, जहां चलते-चलते हुए पहाड़ से भूस्खलन हुआ और एक भारी पत्थर स्कूटी पर आ गिरा। स्कूटी चला रहे नजाकत हुसैन और उनकी पत्नी फोजिया तबस्सुम दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया गया।

अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक ने बताया कि महिला की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी राजौरी रेफ़र कर दिया गया है। पति नजाकत हुसैन ने बताया कि वे गांव मंदाना से एक जनाजे में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि राजमार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलनों को देखते हुए सफर के दौरान सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!