जम्मू-पठानकोट हाईवे पर हादसों का हॉटस्पॉट बना यह चौक, एक और कार दुर्घटना

Edited By VANSH Sharma, Updated: 24 Feb, 2026 04:37 PM

this intersection on the jammu pathankot highway has become an accident hotspot

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा के सिडको चौक के पास मंगलवार दोपहर एक बार फिर सड़क हादसा हो गया।

सांबा (अजय): जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा के सिडको चौक के पास मंगलवार दोपहर एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश स्थित बाबा बड़भाग सिंह देव स्थान में माथा टेककर आर.एस. पुरा वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी सिडको चौक के पास पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों की पहचान आर.एस. पुरा के निवासियों के रूप में हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि सिडको चौक पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिससे यह जगह दुर्घटना-प्रवण क्षेत्र बनती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यहां ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने और वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!