Edited By VANSH Sharma, Updated: 26 Feb, 2026 03:38 PM

इलाके के निवासी और दुकानदार काफी परेशान हैं।
जम्मू (रोशनी): जम्मू शहर के पुरानी मंडी इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है। फरवरी महीने की शुरुआत में भी यहां कुत्तों ने दर्जनों लोगों को काट लिया था, जिसके बाद जम्मू नगर निगम ने एक कुत्ते को पकड़कर हटाया था। लेकिन अब हालात फिर से खराब हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि 3 से 4 कुत्तों का झुंड गलियों में घूम रहा है और आने-जाने वाले लोगों पर हमला कर रहा है। खासकर महिलाएं और बच्चे ज्यादा शिकार बन रहे हैं। कुत्ते अचानक झपट्टा मारकर काट लेते हैं, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।
इलाके के निवासी और दुकानदार काफी परेशान हैं। श्री हनुमान मंदिर समिति सहित कई सामाजिक संगठनों और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन कुत्तों को जल्द पकड़ा जाए और स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस घटना से इलाके की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आवारा कुत्तों के हमलों के मामले बढ़े हैं, और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खतरा ज्यादा गंभीर हो गया है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही सख्त कदम उठाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here