J-K चुनाव : Hot Seat बिजबेहरा पर हो रहा त्रिकोणीय मुकाबला, पढ़ें सीट से जुड़ी पूरी Detail

Edited By Sunita sarangal, Updated: 06 Sep, 2024 10:50 AM

hot seat bijbehara anantnag

श्रीगुफारा-बिजबेहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3 ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

जम्मू-कश्मीर: पूर्व की बिजबेहरा विधानसभा सीट परिसीमन के बाद अब श्रीगुफारा-बिजबेहरा वि.स. क्षेत्र बन गया है। यहां से दो बार विधायक बने पूर्व केंद्रीय मंत्री और फिर पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद 2 बार विधायक चुने गए। उनके देहांत के बाद 2016 में हुए उपचुनाव में महबूबा मुफ्ती 12 हजार वोट से विजयी रहीं। अब इस सीट पर मुफ्ती के गढ़ को कायम रखना इल्तिजा के लिए बड़ी चुनौती है। हालांकि कांग्रेस-नेकां गठबंधन के चलते इल्तिजा को नेकां से कड़ी चुनौती मिल सकती है। जिस ढंग से बेबाकी से वह बात रखती हैं उससे नेकां को भी कड़ी टक्कर देने वाली हैं।

परिसीमन के बाद श्रीगुफारा-बिजबेहरा सीट पर मतदाता 101137 हैं जिसमें 50243 पुरूष और 50894 महिला मतदाहा हैं। यहां पर महिला मतदाता पुरूष मतदाता से 651 अधिक हैं जबकि 3528 युवा मतदाता 18 वर्ष की आयु के हैं। वर्ष 2014 में इस विधानसभा क्षेत्र में 83574 मतदाता थे और 39.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। पी.डी.पी. के पास यह सीट तीन बार रही है जबकि नेकां यहां पर 6 बार विजयी रही, 2 बार कांग्रेस और एक बार मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट का उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर जीता था। भाजपा को सिर्फ 1275 वोट मिले थे। इससे पहले वर्ष 2008 में भाजपा के सोफी यूसफ को मात्र 550 वोट मिले।

यह भी पढ़ें :  Congress ने इस नेता को पार्टी से किया निष्कासित, जानें क्या रही वजह

त्रिकोणीय मुकाबला

वर्ष 2014 के चुनावों में 8 उम्मीदवार मैदान में थे परन्तु इस बार नेकां-पीडीपी और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वर्ष 2014 के चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद लगभग 6 हजार वोट से कांग्रेस उम्मीदवार से विजयी हुए थे। कांग्रेस के हिलाल शाह को 10955 वोट मिले थे। उपचुनाव में महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस के हिलाल शाह को 12 हजार वोट से हराया था। महबूबा को 17701, हिलाल शाह को 5616 और नेकां के इफ्तखार हुसैन मिसगर को 2811 वोट मिले। अब नेकां-कांग्रेस का गठबंधन है और डॉ. वीरी पूर्व की नेकां-कांग्रेस सरकार में विधान परिषद सदस्य भी रहे हैं। पी.डी.पी. इस सीट पर पूरा जोर लगाएगी ताकि मुफ्ती परिवार के गढ़ को कायम रखा जा सके।

इल्तिजा, सोफी यूसफ से अमीर हैं नेकां के डॉ. वीरी

श्रीगुफारा-बिजबेहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3 ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस यहां पर नेकां प्रत्याशी को समर्थन प्रदान कर रही है। तीनों उम्मीदवारों में 57 वर्षीय डॉ. बशीर अहमद वीरी अधिक अमीर हैं जिनके पास अपनी वार्षिक आय 7 लाख और पत्नी की 22 लाख से अधिक है। उनके पास 12 लाख के जेवर, तीन गाड़ियां, पैतृक कृषि भूमि के अलावा सुंजवा जम्मू में 5 मरले जमीन और खन्नाबल में 7 मरले भूमि पर रिहायशी घर जिसकी कीमत लगभग 83 लाख है। उन्होंने 41 लाख रूपए के कुल तीन लोन भी लिए हैं। उन्होंने एम.बी.बी.एस के बाद सोनोग्राफी की डिग्री की है। महबूबा की बेटी 37 वर्षीय इल्तिजा महबूबा मुफ्ती की वार्षिक आय 48 हजार के करीब है। उन्होंने यूके की यूनिवर्सिटी के अंतर्राष्ट्रीय संबधों पर मास्टर किया है। उनकी आय का साधन लेखन, कंसलटेंसी से है। अलबत्ता उनके पास 28 लाख की चल-अचल संपत्ति, 3 लाख कैश, 25 लाख की ज्यूलरी है। उनके पास कोई गाड़ी अथवा पैतृक संपत्ति नहीं है। भाजपा के उम्मीदवार सोफी यूसुफ ने अपने आप को विधान परिषद का पेंशनर बताया है। उनके पास 2 लाख रूपए नकद,28 ग्राम सोना और फार्चुनर एवं स्कॉर्पियों की 13.50 लाख की दो गाड़ियां हैं। उनके घर की कीमत लगभग 50 लाख है और उन्होंने 40 लाख रूपए लोन लिया हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!