बागवानी पर मंडरा रहा खतरा! US ट्रेड डील से J&K को होगा नुकसान : CM उमर अब्दुल्ला

Edited By VANSH Sharma, Updated: 14 Feb, 2026 03:31 PM

horticulture under threat us trade deal will harm j k cm omar abdullah

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर चिंता जताई है।

श्रीनगर (मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी कृषि उत्पाद ड्यूटी-फ्री भारत में आने लगे, तो इसका सीधा नुकसान जम्मू-कश्मीर के बागवानी (हॉर्टिकल्चर) सेक्टर को होगा।

शनिवार को श्रीनगर में SKUAST द्वारा आयोजित किसान मेले में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय किसानों ने सालों की मेहनत से अपने फलों की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाया है। ऐसे में विदेश से सस्ते और बेहतर दिखने वाले उत्पाद आने पर उन्हें बाजार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर भारत को अमेरिका जैसे देशों से मुकाबला करना है, तो उत्पादन और गुणवत्ता दोनों को और बेहतर बनाना होगा। लेकिन उन्हें शक है कि इस ट्रेड डील से जम्मू-कश्मीर को कोई फायदा होगा। उनके अनुसार बादाम, अखरोट, सेब और दूसरे ताजे व सूखे मेवे प्रदेश के मुख्य उत्पाद हैं, और इन्हीं पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

सीएम ने यह भी कहा कि इस तरह की व्यवस्था से बराबरी का मुकाबला नहीं होगा। विदेशी उत्पाद बाजार पर कब्जा कर सकते हैं, जिससे स्थानीय फलों के दाम गिर जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों ने नई वैरायटी, बेहतर तकनीक और CA स्टोरेज के जरिए अपनी फसल को मजबूत बनाया है, इसलिए उनके हितों की रक्षा जरूरी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार तकनीक और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!