GMC आने वाले मरीज हो रहे परेशान, मांगों को लेकर 6वें दिन भी धरने पर बैठे Doctors

Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 Sep, 2026 11:02 AM

gmc doctors on strike

इस दौरान डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।

बारामूला/हंदवाड़ा(रिजवान मीर/मीर आफताब): वागूरा-क्रीरी के विधायक एडवोकेट इरफान हफीज़ लोन ने शनिवार को अपने साथियों मीर इकबाल, मीर फ़याज़, इरफान अहमद और अन्य लोगों के साथ गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) बारामूला का दौरा किया और हड़ताल पर चल रहे डॉक्टरों से मुलाकात की।

इस दौरान डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। डॉक्टर पिछले छह दिनों से हड़ताल पर हैं और उनकी मुख्य मांग स्टाइपेंड (वजीफा) बढ़ाने की है। डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा स्टाइपेंड उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए। विधायक इरफान हफीज़ लोन ने डॉक्टरों की मांगों को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। हड़ताल के चलते डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील कर रहे हैं। 

वहीं दूसरी ओर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) हंदवाड़ा में MBBS और BDS इंटर्न का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। इंटर्न ने अपने मासिक स्टाइपेंड को 12,000 से बढ़ाकर 30,000 करने की मांग को लेकर कैंडललाइट प्रोटेस्ट किया।

विरोध कर रहे इंटर्न ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि यह मामला एक महीने के अंदर सुलझा लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने चिंता जताई कि अब तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है और अधिकारियों से मांग की कि वे इसे लागू करने के लिए एक स्पष्ट समय-सीमा बताएं।

इस बीच अस्पताल में मरीजों के साथ आए लोगों ने कहा कि चल रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कई दिनों से मरीजों की देखभाल ठीक से नहीं हो पा रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से अपील की कि वे तुरंत दखल दें और मामले को सुलझाएं, साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि मरीजों को कोई परेशानी न हो। इंटर्न अपने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान उन्हें बेहतर आर्थिक मदद की ज़रूरत है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!