Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Jul, 2026 01:02 PM

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आई.एम.डी.) द्वारा जारी खराब मौसम की चेतावनी के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित किए जाने के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटड़ा में फंसे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक...
कटड़ा(अमित शर्मा): भारत मौसम विज्ञान विभाग (आई.एम.डी.) द्वारा जारी खराब मौसम की चेतावनी के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित किए जाने के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटड़ा में फंसे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। इसी क्रम में श्राइन बोर्ड द्वारा निहारिका परिसर में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क लंगर सेवा लगातार संचालित की जा रही है।
लंगर में श्रद्धालुओं को सुबह चाय और नाश्ते के साथ-साथ दोपहर एवं रात्रि भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा रही है। भोजन में दाल-चावल, कढ़ी-चावल तथा अन्य पौष्टिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं, ताकि यात्रा बहाल होने तक श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here