Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 May, 2026 12:49 PM

डीजल महंगा होने से ट्रैक्टर चलाना, खेतों की जुताई, सिंचाई और फसलों की ढुलाई का खर्च कई गुना बढ़ जाएगा।
अखनूर(रोहित मिश्रा): जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ना शुरू हो गया है। सबसे बड़ी चिंता अब उन किसानों की है, जो दिन-रात मेहनत कर खेती-बाड़ी के सहारे अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
डीजल महंगा होने से ट्रैक्टर चलाना, खेतों की जुताई, सिंचाई और फसलों की ढुलाई का खर्च कई गुना बढ़ जाएगा। पहले से ही मौसम की मार झेल रहे किसान अब बढ़ती महंगाई की दोहरी चोट सहने को मजबूर हैं।
किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह तेल के दाम बढ़ते रहे, तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा और इसका असर सीधे अनाज, सब्जियों और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी दिखाई देगा।
अब लोगों की नजर सरकार पर टिकी है कि आखिर आम जनता और किसानों को राहत देने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। क्योंकि किसान मजबूत होगा, तभी देश की अर्थव्यवस्था और गांव की खुशहाली मजबूत होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here