जम्मू के इस जिले में मुठभेड़ जारी, 3 आतंकवादी घिरे

Edited By Urmila, Updated: 15 Sep, 2024 11:12 AM

encounter continues in this district of jammu 3 terrorists arrested

जम्मू के पुंछ जिले से मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुंछ जिले में मुठभेड़ जारी हैं।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के पुंछ जिले से मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुंछ जिले में मुठभेड़ जारी हैं। पुंछ जिले के गुरसी टॉप इलाके के पास पंथनातीर में मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों ने बताया कि लश्कर के तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है।  इस दौरान मुठभेड़ स्थल पर जम्मू-कश्मीर के शीर्ष पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में रोज़ की गश्त कर रहे थे। इसी बीच सुरक्षाबलों को क्षेत्र में 2 संदिग्ध दिखाई दिए, जिसपर सुरक्षाबलों ने जब आतंकियों को दबोचने क़ा प्रयास किया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया। दोनों और से लगभग आधे घंटे तक भीषण गोलीबारी जारी रही।  सूत्रों ने बताया कि लश्कर के तीन आतंकवादियों घिरे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!