लो जी, J&K के लोगों के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत, बिजली डिपार्टमेंट ने हड़ताल का किया ऐलान

Edited By Kamini, Updated: 25 Jun, 2025 03:22 PM

electricity department announced strike

जम्मू कश्मीर में लोगों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं।

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू कश्मीर में लोगों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं। अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है और उससे पहले जम्मू की जनता को परेशानी आ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली डिपार्टमेंट के डेली वेजर्स हड़ताल पर जा रहे हैं। 

PunjabKesari

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और इस बीच जम्मू की जनता को अब आ सकती है परेशानी क्योंकि जम्मू प्रोविंस के बिजली डिपार्टमेंट के डेली वेजर्स कल से काम छोड़ो हड़ताल पर जा रहे हैं। यह हड़ताल 72 घंटे के लिए की गई है। इस संबंधी प्रधान का कहना है कि कल से हम बिजली बंद नहीं करेंगे पर अगर कोई भी बिजली का फाल्ट आता है तो उसे हम ठीक नहीं करेंगे क्योंकि काफी समय हो गया हमें हड़ताल करते हुए।

अगर सरकार हमारी जो मांगे हैं वह मानती है तो ठीक है नहीं तो बिजली डिपार्टमेंट के डेली वेजर्स जम्मू पिरामिड का कोई भी काम नहीं करेगा। अगर कहीं पर बिजली की तार टूट जाती है कोई भी बिजली में फॉल्ट आता है तो उसे ठीक नहीं किया जाएगा। अगर इसी भी सरकार हमारी बात मान लेती है तो हम काम पर लौट आएंगे नहीं मानती है तो यह हड़ताल 72 घंटे से आगे भी जा सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!