Iran के हक में बोले Dr. Farooq Abdullah, कह डाली ये बड़ी बात

Edited By Kamini, Updated: 23 Jun, 2025 04:03 PM

dr farooq abdullah spoke in favor of iran

अमेरिका द्वारा ईरान की 3 परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला का बयान सामने आया है।

श्रीनगर (मीर आफताब): अमेरिका द्वारा ईरान की 3 परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमले की निंदा की और राज्य के दर्जे पर गलत बयानबाजी करने के लिए मीडिया की आलोचना की। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य का दर्जा हमारा अधिकार है। वहीं उन्होंने इजरायल-ईराना के बीच चल रहे युद्ध पर भी चिंता व्यक्त की है और साथ ही इस युद्ध पर मुस्लिम वर्ल्ड की चुप्पी पर निराशा जताई है। 

डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि, आज ईरान जिस स्थिति में है, आने वाले कल में अमेरिका द्वारा दूसरे देशों को भी खत्म कर दिया जाएगा। अब्दुल्ला ने कहा कि मैं निराश हूं कि मुस्लिम वर्ल्ड खामोश है, अगर आज नहीं जागे तो अपनी बारी का इंतजार करना होगा। यही नहीं अब्दुल्ला ने ये भी कह दिया कि, अगर अमेरिका और इजरायल को लगता है कि ईरान पीछे हट जाएगा तो ये उसकी गलतफहमी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी गर्दनें भले ही कट जाएं, लेकिन वे झुकेंगे नहीं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!