Edited By Neetu Bala, Updated: 31 Oct, 2026 03:10 PM

स्थानीय लोगों ने 31 अक्टूबर को इसकी सूचना कनाचक पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्ते (BDS) को मौके पर बुलाया।
जम्मू ( दिनेश ठाकुर ) : जम्मू के कनाचक इलाके में उस समय हलचल मच गई, जब पंजोर में नहर के पास एक जंग लगा मोर्टार शेल पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने 31 अक्टूबर को इसकी सूचना कनाचक पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्ते (BDS) को मौके पर बुलाया।
मौके पर पहुंची BDS की टीम ने स्थिति का जायजा लिया और सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए सुबह करीब 11:55 बजे 51 एमएम के मोर्टार शेल को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। समय रहते पुलिस और बम निरोधक दस्ते की कार्रवाई से एक बड़ा खतरा टल गया। फिलहाल, मोर्टार शेल वहां कैसे पहुंचा और यह कितना पुराना था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here