Kathua के संवेदनशील इलाके में संदिग्ध गतिविधि... सुरक्षा बलों ने चलाया Operation

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Oct, 2026 08:51 PM

suspicious activity in a sensitive area of  kathua

। हालांकि कई घंटे चले तलाशी अभियान के दौरान ऐसा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिसके बाद दोपहर को तलाशी अभियान बंद कर दिया गया।

बनी/कठुआ  (राकेश):  कठुआ जिला के राजबाग थाना के अंतर्गत जुथाना करनाड़ी में सोमवार ग्रामीण द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध की गतिविधि होने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कई घंटे चले तलाशी अभियान के दौरान ऐसा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिसके बाद दोपहर को तलाशी अभियान बंद कर दिया गया।

दरअसल उपरोक्त क्षेत्र पिछले कई सालों से संदिग्ध गतिविधियों के कारण संवेदनशील बना हुआ है, अक्सर इस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के साथ आतंकियों की गतिविधियां देखने को मिलती रहती हैं, इसके अलावा यहां पर सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ कई मुठभेड़ें हो चुकी हैं । जिसके कारण सुरक्षाबल द्वारा इस तरह की सूचना मिलने पर उसे हल्के में ना लेकर तुरंत मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया जाता है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जिले के उपरोक्त क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, विशेष अभियान समूह (SOG),सेना और CRPF की एक संयुक्त टीम ने करनाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया ताकि संदिग्धों की सूचना की पुष्टि की जा सके और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!