Jammu में फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर बोले डिप्टी CM, बताया-बड़ा सिक्योरिटी लैप्स

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 11 Mar, 2026 11:55 PM

deputy cm emerges after firing on farooq abdullah in jammu says it was a major

जम्मू में एक होटल के बाहर फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की घटना सामने आने के बाद डिप्टी सी.एम. सुरिंद्र चौधरी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसे बहुत बड़ी सिक्योरिटी लैप्स बताया है। उन्होंने कहा कि जिस फंक्शन में पूर्व चीफ मिनिस्टर मौजूद हो,...

जम्मू : जम्मू में एक होटल के बाहर फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की घटना सामने आने के बाद डिप्टी सी.एम. सुरिंद्र चौधरी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसे बहुत बड़ी सिक्योरिटी लैप्स बताया है। उन्होंने कहा कि जिस फंक्शन में पूर्व चीफ मिनिस्टर मौजूद हो, वहां पर सिक्योरिटी का बंदोबस्त क्यों नहीं किया गया।  आखिर एक शख्स कैसे पिस्तौल लेकर अंदर चला गया। 

वहीं डिप्टी सी.एम. बानी का कहना है कि फिलहाल इस घटना में फारुक अब्दुल्ला बिल्कुल ठीक है, लेकिन सिक्योरिटी लैप्स को लेकर उन्होंने भी बड़े सवाल उठाए हैं। आरोपी को काबू कर लिया गया है तथा इस बारे पुरा खुलासा बहुत जल्द होगा। 

बता दें कि  जम्मू के होटल रॉयल पार्क में, जहां पूर्व सी.एम. फारुक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद होटल के बाहर एक शख्स ने फारुक अब्दुल्ला पर फायरिंग कर दी। जिससे अफरा-तफरी मच गई। हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए हैं और  पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता (जो पेशे से वकील हैं) के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!