Jammu में रहस्यमयी हालात में युवक की मौ*त, पुलिस ने शुरू की जांच

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Aug, 2026 03:25 PM

youth dies under mysterious circumstances in jammu

शव देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू के मढ़ क्षेत्र के गेडला इलाके में शुक्रवार सुबह नहर किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार सुबह कुछ लोग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में गिरी एक बाइक पर पड़ी। पास जाकर देखा तो बाइक के साथ ही एक व्यक्ति का शव भी पड़ा हुआ था। शव देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

स्थानीय लोगों ने शव की पहचान मखेले गांव के निवासी के रूप में की है। पहचान होते ही मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क हादसे का लग रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!