Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Aug, 2026 03:08 PM

अधिकारी ने बताया कि अब तक दुर्घटना स्थल से 5 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि गाड़ी में सवार लोगों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।
किश्तवाड़ ( बिलाल बानी ) : अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को किश्तवाड़ ज़िले के दच्छन इलाके में एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में गिर गई, जिससे कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा सुबह उस समय हुआ जब HR29AG-0648 नंबर की गाड़ी यैनवान, डंगदारू से साउंडर की ओर जा रही थी और सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में जा गिरी। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम स्थानीय लोगों के साथ जल्द ही घटनास्थल पर पहुंची और बचाव व रिकवरी का काम शुरू किया।
अधिकारी ने बताया कि अब तक दुर्घटना स्थल से 5 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि गाड़ी में सवार लोगों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। मृतकों की पहचान और अन्य विवरण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और बचाव व रिकवरी का काम जारी है।
LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख
वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने इस घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी हार्दिक संवेदनाएं हैं। उन्होंने प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here