Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Aug, 2026 08:47 PM

इस उद्घाटन समारोह में विधायक युद्धवीर सेठी और जम्मू नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जम्मू (रोशनी): जम्मू स्मार्ट सिटी पहल के तहत शनिवार को विक्रम चौक, जम्मू में एक नए स्मार्ट ई-बस क्यू शैल्टर का उद्घाटन किया गया। यह बस शैल्टर चलो अर्बन मोबिलिटी ऐप से जुड़ा हुआ है, जिसके माध्यम से यात्रियों को रियल टाइम बस ट्रैकिंग, रूट की जानकारी और अन्य स्मार्ट मोबिलिटी सेवाएं मिलेंगी। इस उद्घाटन समारोह में विधायक युद्धवीर सेठी और जम्मू नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा कि जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है और जगह-जगह विकास कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि कुछ शरारती तत्व इनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। जैसे 'आई लव जम्मू' के साथ इस तरह की छेड़छाड़ की गई थी। ऐसे शरारती तत्वों को शर्म आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर जम्मू में एक अच्छा बस स्टॉप मिला है तो लोगों को इस तरह की छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, लेकिन जब तक हमारा दिल और हमारी सोच स्मार्ट नहीं होगी, तब तक जम्मू स्मार्ट सिटी नहीं बन सकता।"
100 से अधिक बनाए जाएंगे आधुनिक यात्री शैड : निगम आयुक्त
इस दौरान निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने पत्रकारों से कहा कि आने वाले समय में इसी तरह के 100 से अधिक आधुनिक यात्री शैड शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाए जाएंगे ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।" उन्होंने विधायक को आश्वासन देते हुए कहा कि "इस बस स्टॉप पर CCTV कैमरा लगाया गया है। यदि कोई भी इस शेल्टर के साथ छेड़छाड़ करेगा तो उसकी लाइव तस्वीर सीधे निगम के कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगी। ऐसे में कोई भी सरकारी संपत्ति को नुक्सान नहीं पहुंचा पाएगा।
उन्होंने बताया कि 100 से अधिक इसी तरह के स्मार्ट शेल्टर बनाए जा रहे हैं ताकि सड़क किनारे यात्रियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं मिल सकें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here