Edited By Sunita sarangal, Updated: 14 Aug, 2026 10:20 AM

इस घटना के बाद प्रभावित हिस्से पर आवाजाही रुक गई है।
सोनमर्ग(मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बादल फटने की घटना सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस घटना के चलते श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड बंद हो गया है जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार के जानी नुकसान से बचाव रहा है।
जानकारी के अनुसार जोजिला इलाके के ऊंचे इलाकों में बादल फटने से मलबा जमा हो गया और जोजिला में रंगा मोड़ के पास श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (SSG) रोड बंद हो गई। इस घटना के बाद प्रभावित हिस्से पर आवाजाही रुक गई है। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मलबे को हटाने और इस अहम सड़क पर जल्द से जल्द ट्रैफिक बहाल करने के लिए काम कर रही हैं।
अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं, साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित इलाके से गुज़रते समय सावधानी बरतें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here