Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 Jun, 2026 03:11 PM

उसका कहना है कि वह दिल्ली से घूमने-फिरने के लिए निकला है
जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर के सांबा में एक संदिग्ध युवक के पकड़े जाने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार युवक को दिल्ली का रहने वाला बता रहा है और उसका कहना है कि वह घूमने-फिरने के मकसद से घर से निकला था। वह लद्दाख जाने की योजना बना रहा है।
जानकारी के अनुसार सांबा के बीरपुर स्थित धौलपुर में एक युवक को संदिग्ध समझ कर पकड़ लिया गया। युवक ने अपनी पहचान अयान अली निवासी दिल्ली के रूप में बताई है। उसका कहना है कि वह दिल्ली से घूमने-फिरने के लिए निकला है और उसकी यात्रा पर्यटन के लिए है। वह लद्दाख घूमने के लिए जाना चाहता है।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है और उसकी पहचान, दस्तावेजों आदि को लेकर भी जांच चल रही है। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की कोई सूचना नहीं मिली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here