Edited By VANSH Sharma, Updated: 18 Feb, 2026 03:59 PM

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में इन दिनों विधानसभा सत्र चल रहा है।
जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में इन दिनों विधानसभा सत्र चल रहा है। विधानसभा में छुट्टियों से पहले भी अवैध कब्जों का मुद्दा जोर-शोर से उठा था और छुट्टियों के बाद जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तो इस मुद्दे को लेकर काफी हंगामा और नारेबाजी भी देखने को मिली।
इसी बीच प्रशासन भी अब सक्रिय नजर आ रहा है। जम्मू नगर निगम के आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने बुधवार को नरवाल, सुंजवान, बठिंडी, चौवाड़ी और आसपास के इलाकों सहित वार्ड नंबर 49 और 74 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था और अवैध कब्जों की स्थिति का मौके पर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर अवैध अतिक्रमण पाए गए, जिन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए और कार्रवाई भी की गई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और नियमित अभियान चलाकर इन्हें हटाया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है कि इलाके में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और अवैध कब्जों की समस्या से राहत मिलेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here