Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Jul, 2026 08:09 PM

अतिरिक्त कोच लगाने से ट्रेन में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी और यात्रियों को अंतिम समय में भी कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
जम्मू ( तनवीर ) : यात्रियों की भीड़ और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा ट्रेन संख्या 12426 (जम्मू-नई दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस) में 25 जुलाई 2026 को एक अतिरिक्त थर्ड एसी का कोच अस्थायी रूप से लगाया जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को आरक्षण में अधिक विकल्प मिलेंगे और यात्रा अधिक आरामदायक हो सकेगी। अतिरिक्त कोच लगाने से ट्रेन में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी और यात्रियों को अंतिम समय में भी कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
रेल प्रशासन का यात्रियों अनुरोध है, कि अपनी यात्रा से पहले आरक्षण की स्थिति की जानकारी IRCTC वेबसाइट, NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन* से अवश्य प्राप्त कर लें।
यात्रियों की सुविधा और सेवा को बेहतर बनाना जम्मू मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here