Breaking News:J&K में मानव तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, रोहिंग्या लड़कियां के साथ 2 गिरफ्तार

Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Jul, 2024 05:25 PM

breaking news human trafficking module busted in j k 2 arrested along

पुलिस ने दोनों तस्तरों को गिरफ्तार कर लिया है और मानव तस्करी रैकेट में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला जिले में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 2 लड़कियों को बचाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए बारामूला पुलिस ने बारामूला के उशकुरा में एक मानव तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस बीच बारामूला के रहने वाले शकील अहमद भट्ट और मेहराज-उ-दीन तांत्रे नाम के 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच से पता चला कि उशकुरा का रहने वाला शकील अहमद भट्ट केंद्र शासित प्रदेश के बाहर की लड़कियों की तस्करी और शोषण में शामिल था।

ये भी पढ़ेंः Omar व Farooq Abdullah को लेकर Tarun Chugh का बड़ा बयान, साधे तीखे निशाने

पुलिस ने एक बयान में कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उनकी टीम ने आरोपी के आवास पर छापा मारा, जिसमें रोहिंग्या बर्मा की 2 लड़कियों को बरामद किया गया। मजिस्ट्रेट और महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में तलाशी ली गई।'' पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, शकील ने कनली बाग निवासी मेहराज अहमद तांत्रे को एक लड़की बेचने की बात स्वीकार की है। तांत्रे के घर पर छापा मारने के बाद, एक अन्य पीड़ित, एक बर्मी रोहिंग्या लड़की को बरामद किया गया और तांत्रे को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शकील और तांत्रे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मानव तस्करी रैकेट में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!