Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Jul, 2025 06:15 PM

जैसे ही यह खबर फैली, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रशपाल वर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे और उन्हें फूलमालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
हीरानगर ( लोकेश ) : भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता और पूर्व ओबीसी बोर्ड के उपाध्यक्ष रशपाल वर्मा को भाजपा जम्मू-कश्मीर के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वीरवार देर शाम पार्टी की ओर से जारी नई सूची में यह घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह खबर फैली, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रशपाल वर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे और उन्हें फूलमालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
ये भी पढ़ें : J&K: मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता, इस इलाके में जारी किया Alert
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष निशांत शर्मा के नेतृत्व में डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार फल्ली, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रशपाल वर्मा पिछले 37 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा जगजाहिर है। वह प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट के प्रबल दावेदार भी थे, लेकिन टिकट न मिलने के बावजूद उन्होंने पार्टी के अनुशासन और आदर्शों को प्राथमिकता दी और संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहे। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए रशपाल वर्मा ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह संगठन के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी की नीतियों व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच तरसेम सिंह, गीता भगत, किशोर उपाध्याय, विकास शर्मा, पूर्व सरपंच देव राज, सौरव शर्मा, रेणु शर्मा, पूर्व सरपंच जसबीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here