Army Camp के कर्मचारी के Pakistan से जुड़े Link, फोन पर बातचीत करते रंगे हाथ काबू

Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Jun, 2026 03:41 PM

army camp personnel arrested

जानकारी के अनुसार बशीर इससे पहले TA 163 सिख लाइट इन्फैंट्री (LI) से जुड़ा हुआ था।

जम्मू डेस्क(दिनेश ठाकुर): जम्मू-कश्मीर में आर्मी कैंप में काम करते कर्मचारी के पाकिस्तान के साथ लिंक सामने आए हैं। कर्मचारी को पाकिस्तान के संपर्क नंबरों पर बातचीत करते हुए पाया गया। इसके बाद व्यक्ति को काबू कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के हाफराडा स्थित 12 मराठा लाइट इन्फैंट्री (LI) आर्मी कैंप में कुम्हार के रूप में काम कर रहे बशीर अहमद कटारिया (लगभग 45 वर्ष) पुत्र अलीफ़ दीन, निवासी तुमिन को सेना अधिकारियों ने काबू कर लिया है। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 जून, 2026 को बशीर को पाकिस्तान के संपर्क नंबरों पर व्हाट्सएप के जरिए बातचीत करते पाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार बशीर इससे पहले TA 163 सिख लाइट इन्फैंट्री (LI) से जुड़ा हुआ था। इस संदिग्ध बातचीत को देखते हुए सेना के अधिकारियों ने शुरुआती जांच शुरू कर दी। इसके बाद बशीर को विलगम पुलिस स्टेशन ले गए, जहां उसे आगे की जांच और ज़रूरी कानूनी कार्रवाई के लिए औपचारिक रूप से पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!