Kupwara के करनाह पहुंचे सेना प्रमुख! Forward Area में पूर्व सैनिकों से की मुलाकात

Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Sep, 2026 08:55 PM

army chief arrives in karnah kupwara

सेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एरिया के दौरे के दौरान पूर्व सैनिकों से बातचीत की और उनकी भलाई व स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी चिंताओं के बारे में जानकारी ली।

करनाह ( मीर आफताब ) :  सेना प्रमुख (COAS) जनरल धीरज सेठ ने शुक्रवार को कुपवाड़ा जिले के करनाह का दौरा किया और फॉरवर्ड एरिया में पूर्व सैनिकों से बातचीत की। दौरे के दौरान, सेना प्रमुख ने तंगधार के फॉरवर्ड सर्जिकल सेंटर (FSC) में चल रहे 'ऑपरेशन दृष्टि' मेगा मोतियाबिंद सर्जरी कैंप का जायजा लिया। सेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एरिया के दौरे के दौरान पूर्व सैनिकों से बातचीत की और उनकी भलाई व स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी चिंताओं के बारे में जानकारी ली।

गौरतलब है कि चिनार कॉर्प्स की देखरेख में और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (DGAFMS) के सहयोग से चलाए जा रहे इस सात दिवसीय कार्यक्रम का मकसद दूर-दराज के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिकों और पूर्व सैनिकों को आंखों की बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

यह कैंप, जिसमें स्क्रीनिंग कैंप के जरिए मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए 400 मरीजों की पहचान की गई है, भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सद्भावना' के तहत स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी पहल का हिस्सा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!