जम्मू-कश्मीर के इस इलाके में दिखे हथियारों से लैस संदिग्ध, फैली दहशत

Edited By VANSH Sharma, Updated: 15 Feb, 2026 10:33 PM

armed suspects spotted in this area of  jammu and kashmir

बताया जा रहा है कि ये लोग हथियारों से लैस थे और मस्जिद के पास नजर आए।

कठुआ (लोकेश) : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना मल्हार क्षेत्र के गांव मलाड में आज सुबह करीब 6 बजे कुछ स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां देखीं। बताया जा रहा है कि ये लोग हथियारों से लैस थे और मस्जिद के पास नजर आए।

सूत्रों के मुताबिक, उस समय गांव के लोग नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे, तभी उन्होंने संदिग्धों को मस्जिद के पीछे बने खच्चर मार्ग पर जाते हुए देखा। यह रास्ता आगे धमन और धग्गर क्षेत्र की तरफ जाता है, जो थाना मल्हार के अंतर्गत आता है।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गई हैं। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी गिरफ्तारी या मुठभेड़ की पुष्टि नहीं हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!