Rajouri में National Highway के नजदीक धंसी जमीन, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 17 Jun, 2026 06:08 PM

rajouri land subsidence

जानकारी के अनुसार कोटली कालाबन क्षेत्र में जमीन धंसने और कई जगह दरारें विकसित होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया।

राजौरी(शिवम): मंजाकोट क्षेत्र के कोटली कालाबन इलाके में भूमि धंसने की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल बन गया है। जमीन में आई गहरी दरारों के कारण क्षेत्र के दो रिहायशी मकान प्रभावित हुए हैं। मकानों की दीवारों और फर्श में दरारें आने के बाद प्रशासन ने उन्हें असुरक्षित मानते हुए दोनों परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार कोटली कालाबन क्षेत्र में जमीन धंसने और कई जगह दरारें विकसित होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। उपायुक्त राजौरी अभिषेक शर्मा के निर्देश पर तहसीलदार थन्नामंडी मजहर अली ने ए.सी.आर., संबंधित पटवारी और चौकीदार के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट प्रभावित स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भूमि धंसने की घटना राष्ट्रीय राजमार्ग के राइट ऑफ वे क्षेत्र के बाहर हुई है। प्रभावित क्षेत्र में जमीन में दरारें विकसित हुई हैं, जिनका असर आसपास स्थित दो आवासीय मकानों पर भी पड़ा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दोनों प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य और दो दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद क्षेत्र में दरारें अधिक दिखाई देने लगीं। लोगों ने प्रशासन से भूमि धंसने के कारणों की विस्तृत जांच करवाने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास व मुआवजे की मांग की है।

उपायुक्त राजौरी अभिषेक शर्मा ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्र की नियमित निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। मामला सरकार और प्रशासन के संज्ञान में है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!