Samba में नाके पर बड़ी कार्रवाई, चिट्टा व हथियार सहित 4 गिरफ्तार

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Jun, 2026 08:17 PM

major operation at a checkpoint in samba

21 जून 2026 की सुबह पुलिस स्टेशन सांबा की टीम नाका सुपवाल पर नियमित जांच कर रही थी।

सांबा ( दिनेश ठाकुर ) :  सांबा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाका सुपवाल पर चेकिंग के दौरान एक क्रेटा कार से करीब 22.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन जैसा पदार्थ) और एक धारदार हथियार (टोका) बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, 21 जून 2026 की सुबह पुलिस स्टेशन सांबा की टीम नाका सुपवाल पर नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर HR51CB-7799 वाली एक क्रेटा कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार चार व्यक्तियों के कब्जे से 22.28 ग्राम चिट्टा जैसा पदार्थ तथा एक धारदार हथियार बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिक्रम कुमार पुत्र हेम राज निवासी बारियन, तहसील विजयपुर, बोध राज उर्फ शमा पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी बारियन कैंप, विजयपुर, मलकीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी रायपुर पंगडोर तथा जसप्रीत सिंह पुत्र माखन सिंह निवासी पंगडोर, जिला सांबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन सांबा में FIR संख्या 177/2026 दर्ज कर ली है। मामला धारा 8/21/22/25/29 NDPS एक्ट तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!