Jammu Kashmir के इलाके में संदिग्ध गतिविधि से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया ऑपरेशन

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Apr, 2026 06:00 PM

alarm in jammu and kashmir region following suspicious activity

सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरत रही हैं और इलाके में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

सांबा (अजय) :  जिला सांबा के नड ब्लॉक के दडुई गांव में बीती रात एक स्थानीय व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में देखे जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही रविवार सुबह सुरक्षा एजेंसियां और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एस.ओ.जी) सक्रिय हो गए और क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने दडुई गांव के साथ-साथ आसपास के इलाकों को घेरते हुए गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी कड़ी में चीलाढंगा क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चलाया गया, जहां संदिग्ध गतिविधियों की आशंका के मद्देनजर हर संभावित स्थान की जांच की गई।
                       
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरत रही हैं और इलाके में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी या बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।‌ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार इस तरह के सर्च ऑपरेशन चलाए जा चुके हैं, जिससे लोगों में भय और असमंजस की स्थिति बनी रहती है। बावजूद इसके, सुरक्षा एजेंसियां इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही हैं। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटे हुए हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!