Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Oct, 2026 05:24 PM

सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना के साथ व्रत रखा है।
अखनूर(रोहित मिश्रा): प्रेम, आस्था और अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का पावन पर्व आज अखनूर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर बाजारों में खूब रौनक देखने को मिल रही है। मेहंदी, चूड़ियों, शृंगार सामग्री और मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की चहल-पहल बनी हुई है।
सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना के साथ व्रत रखा है। हाथों में सजी मेहंदी, पारंपरिक परिधान और सोलह शृंगार के साथ महिलाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
शाम को महिलाएं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करेंगी और चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य अर्पित करने के बाद अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी। करवा चौथ का यह पर्व प्रेम, विश्वास और दांपत्य जीवन में समर्पण की भावना को दर्शाता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here