रामेश्वर धाम में श्री कृष्ण रासलीला देखने उमड़े श्रद्धालु, 30 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 Oct, 2026 10:46 AM

devotees coming to rameshwar dham to watch the krishna raasleela

यह धार्मिक आयोजन स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज की देखरेख में करवाया जा रहा है।

आर.एस. पुरा(मुकेश): रामेश्वर धाम में सद्गुरु रामेश्वर नंद जी महाराज की 36वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के तहत श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन से पहुंचे कलाकार भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक लीलाओं का वर्णन कर रहे हैं। रासलीला के दौरान भगवान श्री कृष्ण और गोपियों के प्रसंगों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। बीती रात भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रासलीला का आनंद लेने पहुंचे।

यह धार्मिक आयोजन स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज की देखरेख में करवाया जा रहा है। इस मौके पर स्वामी जी के परम शिष्य प्रभिंदर पाजी ने बताया कि सद्गुरु रामेश्वर नंद जी महाराज की 36वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री कृष्ण रासलीला के साथ विराट संत सम्मेलन और श्रीमद्भागवत सप्ताह का भी आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आज शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, 30 अक्टूबर को विशाल भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का समापन होगा। इन आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालु धार्मिक गतिविधियों में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!