Edited By Sunita sarangal, Updated: 24 Feb, 2025 12:40 PM

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
रामबन(बिलाल वानी): जम्मू के रामबन में एक सड़क हादसा होने की खबर मिली है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो जाने और 11 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़ेंः Wular Lake में आने वाले प्रवासी पक्षियों का हो रहा शिकार, Forest Department ने लिया यह Action
जानकारी के अनुसार छब्बा से रामबन की ओर लगभग 10:15 बजे आ रही टाटा सूमो गली अपर नीरा में हादसे का शिकार हो गई। इसके चलते एक महिला संकेशा देवी (33) पत्नी रघबीर सिंह निवासी छब्बा की मृत्यु हो गई। मृतक को डी.एच. रामबन लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि 11 अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डी.एच. रामबन में ट्रांसफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ेंः IGP Jammu ने जारी किए निर्देश, सुरक्षा एजेंसियां High Alert पर
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है
1. पटियाल सिंह (45) पुत्र लेफ्टिनेंट अमर सिंह निवासी छब्बा को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर किया गया
2. चालक सुरजीत सिंह (28) पुत्र चैन सिंह निवासी छब्बा
3. चैन सिंह (49) पुत्र कृष्ण लाल निवासी छब्बा
4. संतोख सिंह (29) पुत्र जानकी दास निवासी छब्बा
5. अमर ज्योति (24) पुत्री बद्री नाथ निवासी छब्बा
6. सीमा देवी (40) पत्नी ओम प्रकाश निवासी कांथी
7. रघुवीर सिंह (36) पुत्र कृष्ण लाल निवासी छब्बा
8. राज गोपाल सिंह (24) पुत्र काका निवासी रामबन
9. केहर सिंह (36) पुत्र अमर चंद निवासी पल्ली
10. रंगील सिंह (28) पुत्र चैन सिंह निवासी छब्बा
11. विद्या देवी (50) पत्नी आंचल सिंह निवासी छब्बा
यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir में 4 दिनों तक लगातार बारिश और बर्फबारी! Weather को लेकर आया नया Update
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here