जम्मू में गोदाम से उठी जहरीली बदबू ने मचाया हड़कंप, लोगों को सांस लेने में हुई परेशानी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 06 Mar, 2026 03:31 PM

a toxic stench emanating from a warehouse in jammu created panic

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर के शहीदी चौक इलाके में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गोदाम को अचानक खाली किया गया।

जम्मू (तनवीर सिंह): केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर के शहीदी चौक इलाके में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गोदाम को अचानक खाली किया गया। गोदाम खाली होने के कुछ ही समय बाद पूरे इलाके में तेज बदबू फैल गई, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार बदबू इतनी तेज थी कि कई लोगों को अपने मुंह पर रुमाल और मास्क बांधने पड़े। स्थिति बिगड़ती देख मोहल्ले के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिटी थाना और रीजेंसी रोड पुलिस पोस्ट को इसकी जानकारी दी गई। साथ ही एहतियात के तौर पर एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान गोदाम से केमिकल से भरे कुछ केन बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोदाम में कौन-सा केमिकल रखा गया था और उसे अचानक क्यों हटाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

वहीं, घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इस तरह की बदबू का सामना नहीं किया और वे प्रशासन से पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!