श्रीनगर में टला भीषण हादसा! घर में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 13 Feb, 2026 08:06 PM

a major tragedy was averted in srinagar

समय पर कार्रवाई करते हुए फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम ने एक संभावित आग की घटना को टाल दिया।

श्रीनगर (मीर अफताब): श्रीनगर शहर के अपटाउन इलाके में समय पर कार्रवाई करते हुए फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम ने एक संभावित आग की घटना को टाल दिया। यह घटना रेडियो कॉलोनी के पास इखराजपोरा क्षेत्र में सामने आई। जानकारी के अनुसार, बटमालू स्थित स्टेट फायर कंट्रोल रूम को एक साथ कई फोन कॉल प्राप्त हुईं। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गौकदल से तुरंत एक फायर टेंडर मौके पर भेजा गया।

मौके पर पहुंचने पर फायरमैन ने देखा कि एक सस्ता और खराब गुणवत्ता वाला गीजर शॉर्ट सर्किट की वजह से अत्यधिक गरम हो गया था। इसके कारण कमरे में घना धुआं भर गया था। अधिकारियों का कहना है कि अगर समय पर कदम नहीं उठाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

PunjabKesari

फायर टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए धुएं पर काबू पाया और आग फैलने से पहले ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इससे आसपास की संपत्ति को नुकसान होने से बचा लिया गया। घटना के बाद इलाके के लोगों ने फायरमैन की फुर्ती और तत्परता की सराहना की।

वहीं, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे खराब और सस्ते बिजली उपकरणों का इस्तेमाल न करें। साथ ही, बिजली के उपकरणों को बिना निगरानी के चालू छोड़ने से बचें, क्योंकि ऐसी लापरवाही से अक्सर आग लगने की घटनाएं होती हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!