श्रीनगर में आग का तांडव! मत्स्य विभाग की इमारत जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 07 Feb, 2026 03:20 PM

fire wreaks havoc in srinagar fisheries department building gutted

आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पार्क में मौजूद लोगों और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

श्रीनगर (मीर आफताब): श्रीनगर के गगरीबल इलाके में स्थित नेहरू पार्क में शनिवार को मत्स्य विभाग की एक इमारत में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पार्क में मौजूद लोगों और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक इमारत पूरी तरह जल चुकी थी।

PunjabKesari

राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों की समय पर कार्रवाई से आग आसपास की अन्य इमारतों तक नहीं फैल पाई। अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!