श्रीनगर में High Alert! होटलों-गेस्ट हाउसों पर ताबड़तोड़ छापे, इलाके में सेना की घेराबंदी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 13 Feb, 2026 05:00 PM

srinagar on high alert hotels and guest houses under intense raids

पुलवामा हमले की बरसी से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

श्रीनगर (मीर आफ़ताब): पुलवामा हमले की बरसी से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खासतौर पर श्रीनगर शहर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की संयुक्त टीमों ने शहर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। सबसे ज्यादा जांच-पड़ताल लाल चौंक और उसके आसपास के क्षेत्रों में की गई। इस दौरान आने-जाने वाली गाड़ियों की सख्ती से चेकिंग की गई। पैदल चलने वाले लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान भी जांची गई।

सुरक्षा बलों ने शहर के कई होटलों, गेस्ट हाउसों और दुकानों की भी तलाशी ली। कमरों और रिकॉर्ड की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अधिकारियों का कहना है कि बरसी के मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आतंकी तत्व बरसी के दिन माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!